आज पर्जन्य बी.एड. कॉलेज, पहाड़पुर, बलियापुर, धनबाद में NSS Unit–1 एवं NSS Unit–2 के संयुक्त तत्वावधान में NSS स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के उद्देश्यों, सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य,शिक्षकगण एवं निर्देशक की सहभागिता रही।