बिनोद बिहारी महतो जी की पुण्यतिथि पर Parjanya B.Ed. College में श्रद्धांजलि कार्यक्रम !

0 Comments

आज दिनांक 18 दिसंबर को झारखंड आंदोलन के महान नेता, समाज सुधारक एवं जननायक बिनोद बिहारी महतो जी की पुण्यतिथि के अवसर पर Parjanya B.Ed. College, Paharpur, Baliapur, Dhanbad परिवार की ओर से उन्हें कोटि-कोटि नमन।

इस अवसर पर महाविद्यालय की सचिव आदरणीया श्रीमती तारा देवी जी, प्राचार्य डॉ. सजल बनर्जी एवं समस्त शिक्षकगण बिनोद बिहारी महतो जी के संघर्ष, सामाजिक न्याय और शिक्षा के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

उनका जीवन हम सभी शिक्षकों और भावी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। आइए, उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लें।

Categories: